भीलवाड़ा: शहर भर के नालों की सफाई का 1 साल का ठेका खत्म, भुगतान उठाने में RTI में जानकारी नहीं, सब-कॉन्ट्रैक्ट की आशंका
भीलवाड़ा। नगर निगम भीलवाड़ा में नालों की सफाई को लेकर अनियमितता की आशंका जताई गई है। शहर के सभी वार्डों की नालों की सफाई का 1 वर्षीय ठेका एक ही ठेकेदार को दिया गया था। ठेका मार्च-अप्रैल 2026 में समाप्त हो चुका है और सूत्रों के अनुसार उसका भुगतान भी उठाया जा चुका है। लेकिन धरातल पर सफाई का काम निगम कर्मचारियों और निगम की JCB से करवाया गया,