शिवपुरी नगर: नारई में खेत पर जा रहे युवक को दबंग ने रास्ता रोककर लाठियों से पीटा और मोबाइल व पैसे छीने, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नारई में रहने वाले पातीराम आदिवासी पुत्र महाराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने कुआं पर जा रहा था तभी गांव के दबंग ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ लाठियों से मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे पैसे और मोबाइल छीन लिए। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से मदद की गुहार लगाई है।