शिवपुरी नगर: देहात क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या मामले का एसपी ने किया खुलासा, साथ कोचिंग पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने की थी हत्या
शहर के देहात थाना क्षेत्र में कल हुई छात्र मिलन धाकड़ पुत्र अनिल धाकड़ की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है, जिसका खुलासा एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम से करते हुए बताया कि छात्र की हत्या उसी के साथ कोचिंग पढ़ने वाले 16 वर्षीय दूसरे छात्र ने पत्थर पटककर की है। जिसको पुलिस ने अभिरक्षा में लेते हुए कोर्ट में पेश किया।