शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या के विरोध में माधव चौक पर चक्का जाम, विधायक भी रहे मौजूद
शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल छात्र मिलन धाकड़ पुत्र अनिल धाकड़ निवासी बसंत बिहार कॉलोनी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में एवं आरोपी को जल्द गिरफतार करने सहित आरोपी के घर बुल्डोजर चलाने की मांग को लेकर धाकड़ समाज ने शहर के ह्रदय स्थल माधव चौक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।