सिरसागंज: एनएच-2 अंडरपास करहल रोड से पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस किए बरामद
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के एनएच-2 अंडरपास करहल रोड से पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखविर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिरसागंज पर मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।