चांडिल: एनएच 33 झाबरी नतुनहीह गांव के पास शराब लदा पिकअप वेन पालटा,4 लाख 50 हजार का शराब बर्बाद
चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर झाबरी नतुनडीह गांव के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे ओल्ड मॉन्क अंग्रेजी शराब से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में लाखों की शराब सड़क पर बिखर गई और पूरी तरह बर्बाद हो गई।जानकारी के अनुसार,पिकअप वैन धनबाद से शराब लेकर जमशेदपुर के डिमना स्थित गोदाम जा रही थी।झाबरी नतुनडीह के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया।