देहरादून: NSUI ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव व पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुतला दहन से रोका, हुई तीखी नोकझोंक
शनिवार को दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में एनएसयूआई ने देहरादून में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय देहरादून का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।पुतला दहन करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पहले रोक दिया।