देहरादून: डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
शनिवार को दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डॉ सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट, देहरादून में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक में उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया की वे अपने स्तर पर भी बूथ का निरीक्षण करें।