देहरादून: जिलाधिकारी और एसएसपी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
शनिवार को दोपहर 3:15 बजे जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिक और एसएसपी अजय सिंह ने लोक सभा चुनाव के मद्देनजर महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर देहरादून में बनने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियो से पूर्व में की गई व्यवस्था की जानकारी ली साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए ।