देहरादून: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विकास भवन में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
शनिवार को दोपहर 2 बजे विकास भवन सभाकर,देहरादून में उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी माह में एक बार ब्लॉक स्तर पर भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की परेशानियों पर चर्चा करें ।