देहरादून: कांग्रेस ने बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने से नाराज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आयकर भवन के पास किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने एआईसीसी और युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने से नाराज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आयकर भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी के नेतृत्व में किया इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए।