देहरादून: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अनुसूचित जाति के सभी जनप्रतिनिधियों से किया संवाद
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने टाउन हॉल नगर निगम में अनुसूचित जाति के सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिलने की बात रखी।