किशनगंज: गर्भावस्था में 80% महिलाओं को एनीमिया का खतरा रहता है
किशनगंज एक स्वस्थ गर्भावस्था केवल मां की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली की नींव होती है। लेकिन इसी दौरान महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा एनीमिया से होता है। मंगलवार को 4 बजे सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं और किशोरियों को IFA की गोलियां वितरित कर रही हैं।