भीलवाड़ा: खेत पर घास काटने गई महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
भीलवाड़ा। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आसींद क्षेत्र के सबलपुरा (भामरिया खेड़ा) गांव मे खेत पर घास काटने गई एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजनों ने महिला को तुरंत आसींद के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया। भीलवाड़ा में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा।