मंडी: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुन रही सरकार, हो रहा निपटारा : टेकचंद राणा, प्रधान निचला लोट पंचायत
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 निचला लोट पंचायत के प्रधान टेकचंद राणा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो रहा है। सरकार में सीपीएस, मंत्री व आला अधिकारी एक छत के नीचे लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्होंने भी अपनी पंचायत की समस्याओं को रखा है।