Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Bihar news : पांच लाख की रंगदारी नहीं दी तो जमीन पर नहीं चढ़ने देंगे। बेतिया के मझौलिया में भूमि विवाद ने लिया खूनी मोड़ । पथराव-तलवारबाजी से दहशत। मझौलिया प्रखंड के रामनगर बनकट पंचायत में भूमि विवाद ने एक बार फिर तनावपूर्ण रूप ले लिया। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दबंगों ने न केवल 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, बल्कि हथियारों का प्रदर्शन, पथराव और जान से मारने की धमकी देकर इलाके में दहशत फैला दी। इस पूरे मामले में जेसीबी क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई है।रामनगर बनकट वार्ड संख्या-4 निवासी स्वर्गीय जगेश्वर साह के पुत्र पारस शाह ने मझौलिया थाना में दिए आवेदन में वार्ड संख्या-1 निवासी शाह मोहम्मद मियां, मासूम अली, परवेज आलम, रूबी खातून, सैफुल नेशा, नजमा खातून समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। आवेदन में पारस शाह ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपित एकजुट होकर उनकी जमीन पर चढ़ने से रोकते हैं और दबंगई दिखाते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हैं। आरोप है कि उनसे कहा गया कि "कोर्ट-कचहरी में केस लड़ने में हमारा 5 लाख रुपये खर्च हुआ है, पहले वह पैसा दो, तभी जमीन पर कब्जा कर पाओगे। पुलिस और कोर्ट हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।"पारस साह के अनुसार, 27 जून को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो आरोपित लाठी, तलवार और अन्य हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। गाली-गलौज के बीच उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, जबकि एक महिला ने तलवार से हमला करने की कोशिश की। वहीं, घर की छत से ईंट-पत्थरों की बारिश की गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी।पारस साह का दावा है कि संबंधित भूमि को लेकर उनके पक्ष में निचली अदालत, अपर कोर्ट बेतिया तथा पटना हाई कोर्ट से भी फैसला आ चुका है, इसके बावजूद उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।#RansomDemand #LandDispute #Bettiah #Majhaulia #WestChamparan #BiharNews #CrimeNews #PropertyDispute #ExtortionCase #BreakingNews #PoliceInvestigation #HighCourt #LawAndOrder #StonePelting #SwordAttack #Justice #HindiNews #GroundReport #LatestNews #IndiaNews

MORE NEWS

बथना घाट पर गंडक नदी में डुबे युवक का नही चल सका पता खोजबीन जारी

बथना घाट पर गंडक नदी में डुबे युवक का नही चल सका पता खोजबीन जारी

Bettiah, West Champaran | Aug 4, 2026

बेतिया जन सुराज कार्यालय में बांकीपुर उप चुनाव में जीत का जश्न...
#champaran24news #Bankipur #BJPGovernment #jansuraj

बेतिया जन सुराज कार्यालय में बांकीपुर उप चुनाव में जीत का जश्न... #champaran24news #Bankipur #BJPGovernment #jansuraj

Bettiah, West Champaran | Aug 3, 2026

Bihar news : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों में जश्न

पटना। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज करते हुए पहली बार चुनावी मैदान में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया।

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक उम्मीदवार की जीत नहीं, बल्कि उम्मीद, बदलाव और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने नई राजनीति और नए बिहार की सोच पर विश्वास जताया है।

प्रशांत किशोर ने अपने संदेश में कहा कि बांकीपुर की जागरूक और सम्मानित जनता ने लोकतंत्र में विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जनता के स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यही विश्वास आगे की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ बांकीपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में जनभागीदारी, जवाबदेही और बदलाव की नई शुरुआत का प्रतीक है। #Bankipur #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharBadlav #BiharPolitics #BiharElection #ElectionResult #Patna #Democracy #BreakingNews

Bihar news : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों में जश्न पटना। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज करते हुए पहली बार चुनावी मैदान में बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल किसी एक उम्मीदवार की जीत नहीं, बल्कि उम्मीद, बदलाव और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने नई राजनीति और नए बिहार की सोच पर विश्वास जताया है। प्रशांत किशोर ने अपने संदेश में कहा कि बांकीपुर की जागरूक और सम्मानित जनता ने लोकतंत्र में विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जनता के स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यही विश्वास आगे की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ बांकीपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में जनभागीदारी, जवाबदेही और बदलाव की नई शुरुआत का प्रतीक है। #Bankipur #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharBadlav #BiharPolitics #BiharElection #ElectionResult #Patna #Democracy #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Aug 3, 2026

Bihar news : मतगणना स्थल पहुंचे प्रशांत किशोर, समर्थकों में उत्साह.. 
पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतगणना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच जन सुराज समर्थकों ने बदलाव और नई राजनीति के पक्ष में नारे लगाए।
रुझानों के बीच जन सुराज की ओर से दावा किया गया कि बांकीपुर की जनता का जनादेश अब स्पष्ट होता नजर आ रहा है और बदलाव की उम्मीद मजबूत हो रही है। समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक चुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि नई राजनीति, नए बिहार और जनता के विश्वास का प्रतीक साबित हो सकता है।हालांकि, अंतिम नतीजे निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
#Bankipur #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharBadlav #BiharElection #ElectionResults #Patna #BiharPolitics #VoteCounting #BreakingNews

Bihar news : मतगणना स्थल पहुंचे प्रशांत किशोर, समर्थकों में उत्साह.. पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतगणना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच जन सुराज समर्थकों ने बदलाव और नई राजनीति के पक्ष में नारे लगाए। रुझानों के बीच जन सुराज की ओर से दावा किया गया कि बांकीपुर की जनता का जनादेश अब स्पष्ट होता नजर आ रहा है और बदलाव की उम्मीद मजबूत हो रही है। समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक चुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि नई राजनीति, नए बिहार और जनता के विश्वास का प्रतीक साबित हो सकता है।हालांकि, अंतिम नतीजे निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। #Bankipur #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharBadlav #BiharElection #ElectionResults #Patna #BiharPolitics #VoteCounting #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Aug 3, 2026

#सावनसोमवार #bettiah #बेतिया #पिपरा

#सावनसोमवार #bettiah #बेतिया #पिपरा

Bettiah, West Champaran | Aug 3, 2026