ऊना: जिले में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने काटे 395 वाहनों के चालान, वसूला ₹99,900 जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 395 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 130 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹99900 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 4 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹400 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।