ऊना: जिला ऊना में मॉनसून की तबाही, 24 घंटे में ₹3,13,49,000 का हुआ नुकसान
जिला ऊना में बुधवार रात से मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। 24 घंटे में 58.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग को करीब 3,13,49000 रुपये का नुकसान हुआ। अब तक कुल 21.96 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ है। बंगाणा, खड्ड, पनोह, घनारी सहित कई गांवों में घरों में पानी घुसा व जलभराव की स्थिति बनी रही।