ऊना: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति को 25 साल काठोर कारावास की सजा, विशेष न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
जिला ऊना के एक गांव में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी सगे चाचा को अदालत ने दोषी ठहराया है। करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले में अदालत ने दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत 25 वर्ष कठोर कारावास व 55 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश सुनाया है। जुर्माना अदा न करने की दशा में दोषी को दो साल दो महीने अतरिक्त सजा भुगतनी होगी।