पोड़ैयाहाट: पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद भी नहीं माने ग्रामीण, पोड़ैयाहाट में लगातार दूसरे दिन भी बाजार रखा गया है बंद
पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद भी शुक्रवार को ग्रामीण नहीं माने। पोड़ैयाहाट में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बाजार अपनी मर्जी से बंद रखा गया है। हनुमान मंदिर परिसर में बैठे सैकड़ो ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के लिए दरोगा मुकेश कुमार पहुंचे थे।उन्होंने क्राइम कंट्रोल का हर संभव वादा किया। लेकिन नाराज ग्रामीण उचित कार्रवाई के बिना मानने को तैयार नहीं थे।