बेल्थरा रोड: उभांव पुलिस ने तुर्तीपार से हाइस्कूल की छात्रा का अपहरण करने वाले पूर्व शिक्षक को किया गिरफ्तार
उभांव पुलिस ने हाइस्कूल की एक छात्रा का अपहरण करने के आरोपी पूर्व शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को शाम 5 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सूरज पटेल और कांस्टेबल गणेश यादव के साथ उन्होंने तुर्तीपार के पास घेराबंदी की और आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया।