बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर से किशोर रहस्यमय तरीके से लापता, परिजन ढूंढने में जुटे, पुलिस से लगाई गुहार
बेल्थरारोड नगर के इमिलिया रोड वार्ड नंबर 9 निवासी अयान अहमद करीब 13 वर्ष नामक किशोर शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जिसकी तलाश में परिजन जुट गए लेकिन शनिवार दोपहर तक कोई सफलता नहीं मिली। जिसके कारण परिजनों ने शनिवार को 3 बजे उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।