शाजापुर: लूट के इरादे से की थी सेना के जवान की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने किया मामले का खुलासा
करीब नाै माह पहले जून 2023 में जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र मेें कालीसिंध नदी में सेना के जवान जसवंतसिंह निवासी जम्मू कश्मीर का शव मिला था। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। रविवार को शाजापुर पुलिस कंट्रोल रुम में एसपी यशपालसिंह राजपूत ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लूट के इरादे से जवान जसवंत की हत्या की गई थी।