शाजापुर: शाजापुर में होली पर हुड़दंग करने वालों को एसपी ने दी चेतावनी, बोले- रंग में भंग डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
होली पर हुड़दंग करने वालों को एसपी यशपालसिंह राजपूत ने चेतावनी दी है। रविवार शाम को उन्होंने बताया कि अतिउत्साही लोग रंग में भंग डालने का भी काम करते हैं। मैं उनसे अपील करना चाहूंगा, उनको चेतावनी भी देना चाहूंगा। पूरे शहर में सीसीटीवी लगा हुआ है। आपके ऊपर नजर रखी जा रही है। जो बहनों-माताओं के साथ में छेड़खानी जैसे कृत्य करते हैं उनको मेरी चेतावनी है।