बिसवां: मंडोर में 'स्कूल चलो अभियान' के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावियों को किया सम्मानित
विकास खंड सकरन क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडोर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’, वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने पर जोर दिया।