चौरीचौरा: खेत देखने गए किसान की डूबने से हुई मौत
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सिवान में शुक्रवार को ग्यारह बजे के करीब खेत देखने गए किसान लालबिहारी साहनी उम्र 58 वर्ष निवासी बघाड़ खास की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घर से भोजन करके नौ बजे के करीब निकले थे।