कांके: जगन्नाथपुर में बंदरों को कैद कर पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2025 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बंदरों को कैद कर रखने और पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी देवाशीष पॉल गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी देवाशीष पॉल ने बंदर रेस्क्यू के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला किया था। हमले के बाद वह बंदर को लेकर छत से कूदकर फरार हो गया था।