सीतापुर जनपद की सेवता विधानसभा क्षेत्र में होली के दूसरे दिन उल्लास और सौहार्द के साथ होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आमजन से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू ने अपने पाने सुपौली स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।