पटियाली: सिढपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम विपिन पुत्र चित्र सिंह है। आरोपी आगरा जिले के गांव नंदलाल का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने आरोपी को सरावल पंचायत घर के समीप से गिरफ्तार किया है।