पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार में लालू प्रसाद यादव गुंडागर्दी के प्रतीक हैं
पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दिमाग खराब हो गया है, उन्हें अपने पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए की किस तरह से उस समय सीएम हाउस में गुंडागर्दी होती थी।