डिंडौरी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, तीन मामले दर्ज, 50 पाव विदेशी और 28 पाव देसी शराब जब्त
डिंडौरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की रोकथाम को लेकर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर 50 पाव विदेशी मदिरा एवं 28 पाव देसी मदिरा जब्त कर तीन प्रकरण दर्ज किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब्त की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत 8600 बताई जा रही है ।