बिछिया: अंजनिया में अनंत चतुर्दशी पर पटेल परिवार में हुई पूजा-अर्चना का भव्य कार्यक्रम!
अंजनिया में आज शुक्रवार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर एक पटेल परिवार के यहां पूजा -अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया l दोपहर करीब 3 बजे तक चले इस आयोजन में पटेल समाज के पुरोहित श्री बद्री प्रसाद पटेल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान अनंत की पूजा की।