गौतम बुद्ध नगर: बिसरख थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
6 फरवरी बृहस्पतिवार को बिसरख थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गौर सिटी 2 में छापा मार कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।