कोरबा: कोरबा में देर रात बड़ा सड़क हादसा, ओवरब्रिज पर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत
Korba, Korba | Sep 12, 2026 कोरबा में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रात करीब 10:30 बजे कोतवाली थाना के पास ओवरब्रिज पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाइक सवार को चोट लगने की जानकारी सामने आई है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।