अररिया, 21 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने फारबिसगंज स्थित सुल्तान पोखर का लिया जायजा
दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने फारबिसगंज स्थित सुल्तान पोखर एवं सीता धार में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा विसर्जन प्रक्रिया के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता फारबिसगंज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
7 views | Araria, Bihar | Oct 21, 2026