✅ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘सांस्कृतिक रैली’’ संपन्न
✅ हरदा में जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य सांस्कृतिक रैली, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा
जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया।
रैली को एसडीएम हरदा श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया ने पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा और जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री सालनी परस्ते, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रमोद माथुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोशन सिंह बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
सांस्कृतिक रैली पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, टांक चौराहा, सब्जी मंडी, प्रताप टाकीज होते हुए पुनः पीएमश्री कॉलेज में संपन्न हुई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#JanjatiyaGauravDiwas #JJGD2026
#DhartiAabaBirsaMunda
#जनजातीय_गौरव_दिवस_MP
#BhagwanBirsaMunda151
#Harda #हरदा