सदर: बीएचयू में युवाओं को शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, नशा मुक्त जीवन का दिलाया संकल्प
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बुधवार को "युवाओं में शराब के दुष्प्रभावों की रोकथाम, सजगता और संरक्षण" विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कन्ज्यूमर वॉयस, कन्ज्यूमर गिल्ड और विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शराब के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।