कालपी: कालपी में यमुना पुल के नीचे बाईघाट पर भैंस चराने गया चरवाहा नदी में डूबा, पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी
Kalpi, Jalaun | Jul 26, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 11:00 यमुना पुल के नीचे बाईघाट पर भैंस चराने गया 19 वर्षीय चरवाहा पैर फिसलने से नदी में डूब गया, वही यमुना नदी के किनारे चरवाहे की चप्पल मिली है, फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से चरवाहे की तलाश में जुट गई है, बताया गया कि चरवाहा रोज की तरह भैंस चराने के लिए गया हुआ था।