पीरटांड: तेलोडीह पंचायत में वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान तेज़, मुखिया शब्बीर आलम ने लोगों से नाम जांचने की अपील की
तेलोडीह पंचायत में चल रहे SIR वोटर लिस्ट सत्यापन एवं मैपिंग अभियान को लेकर मुखिया शब्बीर आलम ने शनिवार को 2 बजे लोगों से अपील जारी की। बताया गया कि ये लगातार इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पंचायत के प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा वोटर लिस्ट सत्यापन और अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।