धोली मुरौल: ढोली रैनी घाट, बूढ़ी गंडक नदी में नहाते समय लापता हुए व्यक्ति का शव तीसरे दिन मिला
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल थाना क्षेत्र के ढोली रैनी घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे में बरामद कर लिया गया। मृतक का पहचान मानिकपुर इटहा गांव के 55 वर्षीय नथुनी राय बताया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के तीसरे दिन बलुआ घाट से शव को ग्रामीणों ने बरामद किया है।