लखीसराय: लखीसराय में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच जिला प्रशासन अलर्ट है. बुधवार अपराह्न 2:52 बजे जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल स्तर पर छापेमारी दल का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को 2 जगहों निरीक्षण किया गया. अभी जिले में 4137 सिलेंडर उपलब्ध है.