विकसित भारत की ओर एक और ऐतिहासिक कदम : उदयलाल भड़ाना (विधायक मांडल )
महेश कुमार बिडला मीडिया प्रभारी/ मांडल भीलवाड़ा
आज पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माण्डल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी के भव्य लोकार्पण समारोह का वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आमजन के साथ श्रवण किया।
यह ऐतिहासिक परियोजना राजस्थान के औद्योगिक विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
वृक्षारोपण भी किया गया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्तागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“विकसित राजस्थान – विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।