सतना: CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर भड़के बिजली विभाग के अधिकारी, उपभोक्ता के घर की काटी बिजली
सतना: जिले के सतना से बिजली विभाग की मनमानी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक उपभोक्ता द्वारा CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी अपना आपा खो बैठे और कथित तौर पर प्रतिशोध की भावना से उपभोक्ता के घर की बिजली काट दी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता का बिजली का बिल नियमित रूप से जमा है, इसके बावजूद उनके घर की बिजली काट दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने हाल ही में बिजली विभाग के खिलाफ CM हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे नाराज होकर संबंधित जेई (JE) साहब और उनके विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर की बिजली काट दी।
पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार
अपनी बिजली कटने से परेशान होकर उपभोक्ता ने सतना पुलिस थाने में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में उपभोक्ता को बिजली विभाग के कर्मचारियों से सवाल कर�