बलरामपुर: एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहने पर थाना हरैया में दर्ज कराई गई शिकायत
मंगलवार 12:00 बजे थाना हरैया क्षेत्र के लोगों द्वारा एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए थाना हरैया में शिकायत दर्ज कराई है, फिलहाल उन्हें थाना लालिया में जाने को कहा गया है। लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उस व्यक्ति पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।