बलरामपुर: ग्राम पंचायत रुखी मझारी में करंट लगने से विवाहिता की मौत, गांव में मचा कोहराम
बलरामपुर के ग्राम पंचायत रुखी मझारी गांव में सोमवार सुबह एक दुखद घटना घटी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे धर्मेंद्र वर्मा की पत्नी प्रीति घर में जमीन की लिपाई कर रही थी। मिट्टी जल्दी सूखे इसलिए उसने कमरे में रखा स्टैंड फैन चालू किया। पंखे की दिशा बदलने के लिए जब उसने हाथ से पंखा घुमाने की कोशिश की, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। और पंखे से चिपक गई।