बलरामपुर: जिले में परंपरागत रूप से मनाया जा रहा नाग पंचमी पर्व, भक्तों ने शिव मंदिरों में नाग देवता को अर्पित किया दूध और लावा
मंगलवार सुबह 7 बजे से ही शिव मंदिरों में लोग नाग देवता को दूध और लावा अर्पण कर नाग पंचमी पर्व को प्राचीन परंपरा अनुसार श्रद्धा आस्था एवं भक्ति भाव के साथ मना रहे हैं। गांव नगरों में कई स्थानों पर नाग पंचमी मेले का भी आयोजन शाम को किया गया है। लोग मंदिरों में भोले शंकर को जल चढ़कर नाग देवता को दूध अर्पण कर स्वयं वा परिवार के सुख समृद्धि और मंगल की कामना की।