देवेंद्रनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बनाते महिला गिरफ्तार, 5 लीटर शराब जब्त
देवेंद्रनगर, पन्ना। पुलिस अधीक्षक श्री सव्यसाची सराफ के निर्देशन में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवेंद्रनगर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने पुलिस स्टाफ के साथ कंजराना मोहल्ला में दबिश दी।
इस दौरान अवैध कच्ची महुआ शराब बनाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 5 लीटर अवैध शराब जब्त की तथा शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे महुआ लहान को नष्ट किया।
#PannaPolice #DevendranagarPolice #अवैधशराब #पन्नापुलिस #देवेंद्रनगर #नशामुक्तिअभियान
Panna, Panna | Nov 7, 2026