देहरादून
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से भड़की कांग्रेस, आधी रात तक चला हंगामा, पुलिस से हुई झड़प
देहरादून के परेड ग्राउंड में आधी रात उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं मिलने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार राजनीतिक दबाव में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रही, जबकि प्रशासन का कहना है कि अनुमति प्रक्रिया और अन्य कारणों के चलते परेड ग्राउंड उपलब्ध नहीं कराया जा सका। हालांकि विरोध के बाद अब राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या यह केवल प्रशासनिक फैसल�
Dehradun, Dehradun | Jul 15, 2026