शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित कंडेला निवासी मां-बेटे को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Nov 10, 2026 मंगलवार को थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर को थानाक्षेत्र में दहेज हत्या की वारदात प्रकाश में आई थी। इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि दहेज हत्या की वारदात में वांछित गांव कंडेला निवासी नितिन पुत्र राजकुमार और उसकी मां सुशीला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।