भिंड नगर: MJS कॉलेज में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने हिरासत में लिया, AVBP कार्यकर्ताओं का हंगामा
भिंड के पीएम एक्सीलेंस एमजीएस कॉलेज में चल रही एमए की परीक्षा के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक परीक्षार्थी की पहचान संदिग्ध पाए जाने पर उसे पकड़ लिया गया। केंद्र अध्यक्ष द्वारा परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का फोटो मिलान किया गया, जिसमें फोटो मैच नहीं हुआ। इसके बाद खुलासा हुआ कि दूसरे नाम के युवक की जगह एक फर्जी युवक परीक्षा दे रहा था।